नेगेटिव आने के बाद दो मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव,  उपचार के लिए भर्ती

 नोएडा :  कोरोना (COVID 19) की  रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद दो मरीजों में दोबारा कोरोना के लक्षण पाए गए हैं . उन्हने  दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कर लिया गया है। दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है। डॉक्टर इस स्थिति को देखकर असमंजस में हैं। इसके कारणों की जानकारी भी जुटा रहे हैं। दोनों मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, बीते दो दिनो कोविड 19 के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई, जिन  43 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा एक मरीज जिम्स में ठीक हुआ।
नोएडा के सेक्टर-137 स्थित 21 वर्षीय युवती और सेक्टर-128 का एक युवक दो जांच निगेटिव आने के बाद तीसरे जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को तीन दिन पहले इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। विशेषज्ञ इसके कारण की जांच रहे हैं।  ठीक हुए मरीजों को घर भेजने से पहले तीसरी जांच के लिए एक नमूना लिया जाता है। अगर इसमें मरीज निगेटिव आता है तो 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना पड़ता है। दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कर लिया गया है। दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है।
जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 1 लाख 6 हजार 819 लोगों की जांच (स्क्रीनिंग) की।404 टीम ने 30 हजार से अधिक घरों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान विदेश और अन्य राज्यों से आए 80 लोगों की पहचान की गई। इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के प्रभाव के कोई लक्षण नहीं मिले। डीएम सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में अब तक 1344 संदिग्ध लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसमें से 64 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 13 मरीजों का इलाज हो चुका है। इन्हीं में से दो मरीजों ठीक होने के बाद संक्रमित हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। शारदा मेडिकल कॉलेज में 4, जिम्स में 16 और सुपर स्पेश्यलिटी शिशु अस्पताल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा 546 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किए गए हैं।

यह भी देखे:-

पॉक्सो के मुकदमें में जांच कर रहे दारोगा को, जेवर गिरवी रखकर दिये दो लाख, और तीन लाख की डिमांड पूरी ...
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
क्षय रोग उन्मूलन कोर कमेटी की बैठक तथा स्लीप लैब का उदघाटन
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
दर्दनाक : सड़क हादसे में छात्र की मौत, अध्यापक पिता गंभीर
चौकी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू भानु की बैठक आयोजित हुई
ग्रेटर नोएडा में फैशन ज्वेलरी शो का शुभारम्भ
दनकौर स्टेशन के पास यह रेलवे फाटक रहेगा बंद, गौर से पढ़ें यह खबर
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने किया ध्वजारोहण , जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई 
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
बिलासपुर पीएचसी को कोविड अस्पताल बनाने की मांग 
गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु मिशन युवा शक्ति ने की पहल
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जाना और होगा आसान